बक्सर: जिले के लिए आईएमडी ने वर्षा को लेकर अगले 6 दिनों के लिए ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया, खेती के लिए सलाह
Buxar, Buxar | Jun 20, 2025 बक्सर समेत जिले के विभिन्न इलाकों में पुरे दिन रूक रुक कर मध्यम से तेज बारिश होती रही। इस बीच मौसम विज्ञान केंद्र पटना के द्वारा दोपहर 1:30 बजे वर्षा को लेकर अगले 6 दिनों को लेकर ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार 21 जून तक ऑरेंज तो 23, 24 व 25, 26 व 27 जून को वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है।