बक्सर: दहेज के लिए पत्नी को छोड़ दूसरी लड़की से शादी कर रहा पति, महिला थाने में मामला दर्ज
Buxar, Buxar | Jun 20, 2025 बक्सर महिला थाना में एक महिला द्वारा गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. इसकी जानकारी महिला थानाध्यक्ष द्वारा शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे दी गई. जिसमें कहा गया है कि उसके पहले पति की मौत के बाद सास के कहने पर उनके भतीजा से दूसरी शादी रचा ली. उसकी दूसरी शादी धनसोईं थाना क्षेत्र के गोसैसी डिहरा निवासी सत्येन्द्र चौधरी के पुत्र दुर्गेश कुमार से हुई है.