बक्सर: बलिरामपुर गांव में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच लाठियां चलीं, आधा दर्जन घायल
Buxar, Buxar | Jun 19, 2025 सदर प्रखंड क्षेत्र के बलीरामपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठियां चटकाने के साथ ही रॉड से भी जमकर मारपीट हुई. जिसमें दोनों पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल दोनों पक्षों से हो गए हैं. एक पक्ष के रतन सिंह सुदर्शन सिंह एवं मीनाक्षी कुमारी जख्मी हुए हैं. रतन सिंह एवं सुदर्शन सिंह के सर में गंभीर चोट आई है वही मीनाक्षी कुमारी का हाथ टूट गया है.