जैतपुर: जैतपुर में दिनदहाड़े 8 लाख की चोरी, पुलिस पर उठे सवाल
शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के बदौडी गांव में दिनदहाड़े चोरों ने सूने घर का ताला तोड़कर करीब 8 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर और बर्तन चोरी कर लिए। पीड़िता इलाज कराने गई थी। शिकायत के 15 घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश और दहशत का माहौल है। शनिवार सुबह 10 बजे तक पुलिस घटना स्थल नहीं पहुंची।