चकिया: सोनहुल स्थित लक्ष्मी चेरिटेबल हॉस्पिटल में पथरी ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया
सोनहुल स्थित लक्ष्मी चेरिटेबल हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद नेवाजगंज निवासी मालती देवी की मौत हो गई। मौत के बाद मृतिका के परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। आज रविवार दोपहर 12 बजे पुलिस द्वारा बताया गया की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज कर अग्रिम कार्यवाही किया जा रहा है।