टीकमगढ़: पुलिस लाइन: पुलिस अधीक्षक की अनूठी पहल: “साइबर मेले” के माध्यम से दिया सुरक्षित डिजिटल जीवन का संदेश
*"सेफ क्लिक अभियान 2.0"* के अंतर्गत आज *पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री मनोहर सिंह मंडलोई* के मुख्य आतिथ्य में पुलिस लाइन, टीकमगढ़ में आयोजित *साइबर मेला एवं साइबर जागरूकता प्रदर्शनी* का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर *पुलिस अधीक्षक* ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए उपस्थित स्कूली छात्र-छात्राओं, एवं पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों से आत्मीय संवाद किया।