सिंगरौली: निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए, कलेक्ट्रेट में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सुझाव मांगे गए
निर्वाचन आयोग के मंशानुसार निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुयें कलेक्टर ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाने आपके सुझाव की आवश्यक है।