समस्तीपुर: रसलपुर बघला गांव में ज़मीनी मामले को लेकर एक ही परिवार के तीन सदस्यों के साथ हुई मारपीट
चकमेहसी थाना क्षेत्र के रसलपुर बघला गांव में जमीनी मामले को लेकर एक ही परिवार के तीन सदस्यों के साथ मारपीट हुई है। रसलपुर बघला गांव के रहने वाले पंकज साह ने बताया कि उनके छोटे भाई एवं उनकी पत्नी से ज़मीनी मामले को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद को लेकर छोटे भाई एवं उनकी पत्नी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पंकज साह और उनकी पत्नी रानी देवी व मां पवित्री देवी को मारपीट कर जख्मी कर दिया है।