समस्तीपुर: मणिपुर गांव से पुलिस ने 2 लीटर देसी शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
मथुरापुर ओपी थाने की पुलिस ने मणिपुर गांव के रहने वाले विजय पासवान को 2 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पदाधिकारी नहीं बताया कि आरोपी व्यक्ति शराब बेचने का कार्य करता था और गुप्त सूचना के आधार पर इन्हें गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कागजी कार्रवाई पूरा किए जाने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।