समस्तीपुर: जिलाधिकारी ने बहादुरपुर में नवनिर्मित अल्पसंख्यक कल्याण छात्रावास का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी बहादुरपुर मॉडल स्कूल कैंपस में बने नवनिर्मित अल्पसंख्यक कल्याण छात्रावास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि भवन का कार्य पूर्ण हो गया है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को इस भवन को विभाग को सुपुर्द करने का निर्देश जारी किया है। मौके पर सदर एसडीओ एवं शिक्षा विभाग की अधिकारी मौजूद रहे।