समस्तीपुर: रतनपुर गांव से जिला उत्पाद विभाग की टीम ने एक लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
जिला उत्पाद विभाग की टीम ने वारिसनगर थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव के रहने वाले मोगल सदा को एक लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उत्पाद विभाग के पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी व्यक्ति को मेडिकल जांच के बाद कार्रवाई को लेकर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।