गोहरगंज: गौहरगंज में 6 किलो 565 ग्राम गांजा जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार
गौहरगंज पुलिस ने औबेदुल्लागंज–गौहरगंज हाईवे पर कार्रवाई कर 6 किलो 565 ग्राम गांजा के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। जब्त गांजे की कीमत करीब 36 हजार रुपये बताई गई है। एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार मादक पदार्थ उड़ीसा से लाया गया था। फरार आरोपी की तलाश जारी है।