मधेपुरा: मधेपुरा में मद्य निषेध विभाग की कार्रवाई, फरार अभियुक्त गिरफ्तार, 11 लोग शराब पीते पकड़े गए
मधेपुरा जिले में मद्य निषेध विभाग की टीम ने सख्ती दिखाते हुए विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई कर एक फरार अभियुक्त सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। मद्य निषेध इकाई द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार भर्राही थाना क्षेत्र के मानिकपुर वार्ड-1 में छापेमारी कर पूर्व के एक मामले में फरार चल रहे अभियुक्त श्याम दास को गिरफ्तार किया गया।