नवाबगंज: जैदपुर गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर की किल्लत बरकरार, उपभोक्ताओं ने समस्याएं बताई और गंभीर आरोप लगाए
जैदपुर गैस एजेन्सी में गैस सिलेंडर कि किल्लत बरकरार है। सिलेंडर लेने पहुँचे ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं ने गुरुवार करीब 11:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि नियमो में बदलाव के बावजूद अभी तक राहत नही मिली है। बुकिंग के बाद समयावधि में सिलेंडर डिलेवरी नही हो रही है। मजबूर होकर एजेंसी के चक्कर काटने पड़ते हैं।