कोल: अलीगढ़ महापौर प्रशांत सिंघल के पिता सेठ रमेश चंद्र का निधन, कारोबारी और राजनीतिक जगत में शोक का माहौल
Koil, Aligarh | Apr 21, 2026 अलीगढ़ के महापौर प्रशांत सिंहल के पिता और दिग्गज उद्योगपति सेठ रमेश चंद्र का निधन हो गया है। महापौर के पिता और कारोबारी के निधन के बाद कारोबार जगत और राजनैतिक जगत में शोक का माहौल है। स्वर्गीय सेठ रमेश चंद्र ने अलीगढ़ जिले को कारोबार के नाम पर एक बड़ी और नई पहचान दी थी।