SP कार्यालय पहुंची महिला, लगाए गंभीर आरोप छतरपुर के गुलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पीरा की एक महिला ने एसपी कार्यालय पहुंचकर गंभीर आरोप लगाए हैं।
महिला का आरोप है कि 19 अगस्त की सुबह घर में दो युवकों ने उसके साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने और शोर मचाने पर पहुंचे देवर व सास के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है। महिला के मुताबिक, मारपीट में उसे और उसके देवर को चोटें आईं और सिर में टांके भी लगाए गए।
महिला ने कुछ अन्य लोगों पर भी मारपीट में शामिल होने का आरोप लगाया है। साथ ही गुलगंज पुलिस पर घटना के अनुसार कार्रवाई नहीं करने और राजीनामा कराने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया।
पीड़िता ने एसपी से सभी आरोपों की जांच कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
⚠️ नोट: खबर में लगाए गए आरोप पीड़िता के कथन पर आधारित हैं। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और पुलिस का पक्ष सामने आना बाकी है।
Bundeli भौकाल न्यूज़ | आपकी आवाज़, आपकी खबर
#Chhatarpur #Gulganj #ChhatarpurN