लखीसराय: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, वृद्ध पर लोहे की खंती से हमला,रामपुर गांव की घटना
लखीसराय: जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गांव में मामूली विवाद को लेकर एक वृद्ध के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। घटना में घायल वृद्ध को गंभीर अवस्था में परिजनों द्वारा गुरुवार पूर्वाह्न 11:45 पर सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने उनका उपचार किया गया।