ऊंचाहार: ऊँचाहार कस्बे के हरिनारायण इंटर कालेज में पॉक्सो एक्ट के संबंध में जागरूकता शिविर का आयोजन
ऊँचाहार कस्बे के हरिनारायण इंटर कॉलेज में मंगलवार की दोपहर, पॉक्सो एक्ट के सम्बंध में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय पारितोष प्रकाश ने बताया कि, पॉक्सो एक्ट 2012 बहुत सख्त कानून है कि, जो कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को यौन शोषण उत्पीड़न व पोर्नोग्राफी जैसे अपराधों से सुरक्षा प्रदान करता है।