स्लीमनाबाद: धुरी-बंधी खदान हादसा: रेस्क्यू टीम ने अथक प्रयासों के बाद युवक का शव बरामद किया
थाना स्लीमनाबाद अंतर्गत धुरी-बंधी ग्राम स्थित खदान में डूबे युवक की तलाश के लिए चलाया गया रेस्क्यू अभियान सोमवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिला प्रशासन के सतत निर्देशन और निगरानी में एसडीईआरएफ एवं सिविल डिफेंस वालंटियर्स की संयुक्त टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद युवक का शव खदान से बाहर निकालकर स्थानीय पुलिस को सुपुर्द किया।