लोहरदगा: लोहरदगा साहू धर्मशाला में सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास, डॉ. टी. साहू ने स्वस्थ जीवन के लिए योग अपनाने का दिया संदेश।
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार सुबह लगभग 7:30 बजे साहू धर्मशाला में वैदिक विश्व मंगल ट्रस्ट द्वारा भव्य योगाभ्यास किया गया। योग दिवस में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर योग एवं प्राणायाम के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।