बड़ौद: कछोला ग्राम स्थित हनुमान मंदिर में जैन संतों से हुई लूट व मारपीट का मामला, सीएम के नाम बडौद तहसीलदार को दिया गया ज्ञापन
बडौद नगर के सकल जेन समाज द्वारा आज मंगलवार दोपहर 12बजे एक ज्ञापन मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के नाम बडौद तहसीलदार को सौंपा गया ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि 13 अप्रैल को जावद विधानसभा क्षेत्र में सिंगोली के समीप कछोला गांव में स्थित हनुमान मंदिर में जैन संत रात्रि विश्राम कर रहे थे तभी कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा उनके साथ लूटपाट के इरादे से मारपीट की गई