दतिया: जिले में बेमौसम बारिश और हवाओं से ठंडक, बेंदा गांव में ओले गिरे, फसलों को नुकसान से किसान चिंतित
Datia, Datia | Apr 4, 2026 दतिया जिले में शनिवार शाम 04 बजे से मौसम ने अचानक करवट ली और तेज गरज-चमक के साथ बेमौसम झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस दौरान 08 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं, जिससे वातावरण में अचानक ठंडक घुल गई। दिनभर की गर्मी और उमस से परेशान लोगों को इस बारिश से काफी राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया। वहीं बेंदा गांव में तेज बारिश के साथ ओले गिरे।