लैलूंगा: घर में घुसे युवक को उठाकर झारखंड ले गए, रायगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में किया फिल्मी अंदाज में रेस्क्यू
रायगढ़ के लैलूंगा इलाके में दिनदहाड़े युवक के अपहरण से हड़कंप मच गया। दो स्कॉर्पियो में आए आरोपी युवक को जबरन उठाकर झारखंड ले गए थे। रायगढ़ पुलिस ने तेजी दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर युवक को सुरक्षित छुड़ाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।