कुटुंबा: कुटुंबा : चिल्हकी बिगहा में उपद्रवियों ने खेत से उखाड़े 60 हाइब्रिड कद्दू के पौधे, किसान को लाखों का नुकसान
औरंगाबाद जिले अंतर्गत अंबा थाना क्षेत्र के चिल्हकी बिगहा गांव में बुधवार की देर रात अज्ञात सामाजिक तत्वों ने एक किसान के खेत में जमकर तबाही मचाई। बेखौफ उपद्रवियों ने तैयार फसल पर अपना गुस्सा निकालते हुए किसान के खेत से 50 से 60 हाइब्रिड सब्जी के पौधे जड़ से उखाड़ कर फेंक दिए। यह नुकसान ऐसे समय में किया गया जब इन पौधों से रोजाना अच्छी मात्रा में सब्जियां निकल