इटखोरी: चतरा पहुंचे आईजी, आपराधिक घटनाओं की समीक्षा की; गैंग और नारकोटिक्स पर कसेगा शिकंजा
Itkhori, Chatra | Apr 15, 2026 चतरा: हजारीबाग जोन के आईजी अंजनी कुमार झा बुधवार को चतरा पहुंचे, जहां उन्होंने जिले में हाल के आपराधिक घटनाक्रम की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आईजी ने संगठित अपराध, नारकोटिक्स और सक्रिय गैंगों पर सख्ती के संकेत दिए। आईजी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में टीपीसी और जेजेएमपी जैसे संगठनों के नाम पर हुई लूट की घटनाओं को गंभीरता से लेते