शिकोहाबाद: जलुआ मोड़ के पास से दो कारतूस के साथ युवक को गिरफ्तार किया, शिकोहाबाद पुलिस की कार्रवाई
शिकोहाबाद पुलिस ने एक युवक को अवैध कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस ने बताया कि पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर जलुआ मोड़ के पास से मो. अजीम पुत्र मो. फारूख (निवासी रुकनपुरा मढइया) को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर के दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया।