मांझी: मांझी थाना क्षेत्र के गैरतपुर के सामने सरयू नदी पार दियारा क्षेत्र में 30 घंटे से लगी आग से तबाही अभी भी जारी।
Manjhi, Saran | Apr 20, 2024 यूपी बिहार की सीमा पर अवस्थित माँझी थाना क्षेत्र के ग़ैरतपुर के सामने सरयु नदी की रेत पर खड़ी फसल,जंगल,व झुरमुट आदि में शुक्रवार की दोपहर लगी प्रलयंकारी आग से 30 घण्टे बाद भी तबाही बदस्तूर जारी है। आग की कहर से बचकर अपनी फसल को समेटने गए किसानों ने बताया कि पछिया हवा के प्रकोप से यह आग यूपी की की सीमा में गोपाल नगर दीयर से बकुलहाँ तथा बिहार के ग़ैरतपुर तक है।