सिंगरौली: स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत रिहंद संकुल स्तरीय संगठन द्वारा बर्तन बैंक का किया गया शुभारंभ, एलडीएम रहे मौजूद
जिला पंचायत द्वारा स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत रिहंद संकुल स्तरीय संगठन द्वारा बर्तन बैंक का शुभारंभ किया गया है। इसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले समारोह में पॉलीथिन और थर्मोकोल पर रोक लगेगी।