सिंगरौली: चचेरे भाई पर धोखाधड़ी कर मजदूरी के पैसा निकालने का लगा आरोप, पीड़ित ने साइबर सेल में दर्ज करायी शिकायत
जोगियानी ग्राम के निवासी धिरजा राम बैस ने उनके बैंक खाते से धोखाधड़ी कर उनके चेचेरे भाई पर पैसे निकालने का आरोप लगाया है।जिसको लेकर उन्होने साइबर सेल में शिकायत दर्ज करायी है। पीड़ित ने बताया कि उनके नाम से एक मोबाइल सिम नम्बर 9669567916 को चचेरे भाई के द्वारा चलाया जा रहा है।फिलहाल पीड़ित धिरजा बैस ने साइबर सेल में रिपोर्ट प्रस्तुत कर कार्यवाही की मांग की है।