सिंगरौली: माड़ा थाना क्षेत्र के बड़गड़ तेज बारिश ने ढहाए तीन गरीब ग्रामीण के घर, ग्रामीणों ने राहत राशि दिलाए जाने की मांग की
बड़गड़ में हीरा सिंह का कच्चा मकान गिर गया। हादसे में किसी को चोट तो नहीं आयी है परन्तु घर के अंदर रखा गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। इसी तरह भाई लाल बैश्य का तेज बारिश से कच्चा मकान ढह गया जिसमें उनकी पत्नी को चोट आयी है। इसी तरह रामायण प्रसाद नाई का भी तेज बरसात ने कच्चा आसियाना गिरा दिया। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से राहत राशि दिलाने की मांग की है।