सिंगरौली: स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम अंतर्गत आवंतीबाई स्व सहायता समूह द्वारा सेनेटरी पैड बनाने का किया गया शुभारंभ
स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 अभियान में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला के निर्देशन एवं जिला पंचायत के सीईओ गजेन्द्र सिंह नागेश के कुशल मार्गदर्शन में संचालित है। इसी के तहत आवंतीबाई स्व सहायता समूह द्वारा संचालित सेनेटरी पैड का शुभारंभ किया गया। जिसे झिगुरदहा परियोजना की सहायता से इस केन्द्र का संचालन समूह दिया गया है।