लातेहार: झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा JPSC प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा सभी केंद्रों पर शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
लातेहार जिले में कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के लिए जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कराई गई है।प्रथम पाली की परीक्षा रविवार की सुबह करीब दस बजे शुरू हो गई है।जबकि दूसरी पाली तीन से पांच बजे शाम तक होगी।