धनौरा: तिगरी गंगा मेले की तैयारियां तेज, जगह तलाशने में जुटे लोग, कार्तिक पूर्णिमा पर 35 से 40 लाख श्रद्धालुओं के गंगा स्नान
गजरौला। तिगरी गंगा धाम में कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले ऐतिहासिक गंगा मेले की तैयारियां तेज होने लगी हैं। मेले में दुकानें लगाने और अपना ठिकाना बनाने के लिए लोग अभी से जगह तलाशने में जुट गए हैं। गंगा किनारे धीरे-धीरे रौनक बढ़ने लगी है। इस बार कार्तिक पूर्णिमा पर करीब 35 से 40 लाख श्रद्धालुओं के गंगा में आस्था की डुबकी लगाने का अनुमान है।