सिरसागंज: करहरा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मानसिक स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन, कार्यक्रम में दिया गया कायाकल्प अवार्ड
फिरोजाबाद के सिरसागंज क्षेत्र के ग्राम करहरा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मंगलवार को राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत विशाल मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही कार्यक्रम में कायाकल्प अवार्ड दिया गया। इस मौक़े पर बतौर मुख्य पहुॅचे फिरोजाबाद जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह, सीएमओ, एसीएमओ व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।