कुटुंबा: इब्राहिमपुर गांव में विवाहिता की मौत मामले में एफआईआर दर्ज, पति, सास, ससुर समेत 6 बने नामजद अभियुक्त
कुटुंबा थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। इस मामले में मृतका के परिजनों की शिकायत पर बुधवार को पति, देवर समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतका की पहचान नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव निवासी काजल कुमारी के रूप में हुई है।