शिवपुरी नगर: झांसी तिराहे से बुलाकर ले गए दो युवक, इलाज के दौरान मौत; पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप
शिवपुरी जिले के कोलारस और शिवपुरी क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला ने अपने पति की मृत्यु को हत्या बताते हुए आज बुधवार की दोपहर साढ़े 3 बजे पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। ग्राम दुल्हारा की मूल निवासी और वर्तमान में शिवपुरी के तुलसी नगर में रहकर मजदूरी करने वाली पिस्ता कुशवाह ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है।