मेहरमा: मेहरमा के सुखाड़ी गांव की रिंकी कुमारी ने नीट यूजी परीक्षा में 23043वीं रैंक हासिल कर सफलता पाई
Meherma, Godda | Jul 17, 2026 मेहरमा की छात्रा रिंकी का नीट यूजी के परीक्षा में जलवा, 23043 रैंक हासिल कर प्राप्त की सफलता। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा गुरुवार को रात्रि जारी नीट यूजी री एग्जाम की नतीजे में मेहरमा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सुखारी गांव की रिंकी कुमारी ने सफलता हासिल की। रिंकी के पिता अशोक कुमार साह समाजसेवी है और मां अनीता देवी एक गृहिणी है।