बलिया: सीएमओ को निर्देश, गड़वार वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य कैंप लगाने के लिए कहा गया
Ballia, Ballia | May 16, 2026 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार शनिवार की दोपहर दो बजे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया के सचिव चन्द्र प्रकाश तिवारी ने वृद्धाश्रम गड़वार बलिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सचिव श्री तिवारी ने वृद्धाश्रम में निवास कर रहे वृद्धजनों से उनके रहन-सहन, खान-पान एवं अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।