हरदा: हरदा में किसानों ने सिर पर मूंग रखकर किया अनोखा प्रदर्शन, 14 जुलाई को नर्मदा में जल सत्याग्रह की चेतावनी
Harda, Harda | Jul 13, 2026 भारतीय किसान संघ का शत-प्रतिशत समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी की मांग को लेकर हरदा में धरना सोमवार को 10वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन को नया रूप देते हुए किसानों ने सिर पर एक-एक किलो मूंग की थैलियां रखीं और कृषि उपज मंडी से कलेक्ट्रेट तक रैली निकालकर विरोध जताया।