जलालाबाद: मिर्जापुर में पुलिस ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा का दिलाया भरोसा
जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी जलालाबाद ने भारी पुलिस बल के साथ थाना मिर्जापुर क्षेत्र में सघन पैदल गश्त की। इस दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले संवेदनशील स्थानों और सार्वजनिक स्थलों का व्यापक भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस टीम