बांधवगढ़: सामाजिक अधिकारिता शिविर में 97 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण मिले, कलेक्टर ने कहा- सरकार सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध
उमरिया के सामुदायिक भवन में आयोजित सामाजिक अधिकारिता शिविर में 97 दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता अनुसार सहायक उपकरण वितरित किए गए। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय तथा मध्य प्रदेश शासन के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस शिविर में एडिप योजना के तहत मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, कृत्रिम अंग, बैसाखी सहित अन्य उपकरण प्रदान किए गए।