कुढ़नी: फकुली चौक पर बस और कार के बीच हुई टक्कर, कार चालक की हुई मौत
फकुली थाना क्षेत्र के फकुली चौक पर शनिवार दिन के करीब 8:00 बजे सवारी से भरे बस और कार की टक्कर हो गई। जिसमें कार सवार चालक की घटनास्थल पर भी मौत हो गई। वही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । अभी तक घटना कैसे हुई इसकी जानकारी नहीं हो पाई है और मृतक व्यक्ति की भी पहचान नहीं हो सकी है।