छतरपुर: बुजुर्ग के कच्चे मकान पर हजारों का बिजली बिल, कुर्की नोटिस से हड़कंप, पीड़ित ने जनसुनवाई में दिया आवेदन
छतरपुर जिले में बिजली बिलों को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। ताजा मामला आज 05 मई दोपहर करीब 12:00 बजे बुजुर्ग मजदूर विहारी प्रजापति का सामने आया, जिसने कलेक्टर की जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई।पीड़ित ने बताया कि वह कच्चे मकान में रहता है और उसके घर में केवल एक बल्ब व एक पंखा चलता है, इसके बावजूद बिजली विभाग ने पहले 46,168 रुपये का बिल जारी किया।