संवेदना जब सामने आती है तो निश्चित ही वह अपार संभावनाएं लेकर सामने आती है।आज हमने अपने खबर के माध्यम से इस संवेदनशील मामले को जिला प्रशासन तक पहुंचाया जिसपर जिला प्रशासन ने संवेदना दिखाते हुए तत्काल सन्ना तहसील के कर्रीकोना निवासी
पहाड़ी कोरवा कालू राम की सुध ली और तत्काल इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए मेडिकल टीम को कालू राम के घर तक भेजकर उसके इलाज की शुरुआत की।कालू पिछले 12 वर्षों से पैर के कैंसर से पीड़ित है।बहरहाल बगिया कैंप कार्यालय,जिला कलेक्टर श्री रोहित व्यास समेत सीएमएचओ साहब का धन्यवाद जिन्होंने सेवा के इस अवसर को संवेदनशीलता के साथ आगे बढ़ाया,अब निश्चित ही इस कालू को उत्तम स्वास्थ्य प्राप्त होगा।
Jashpur, Jashpur | Oct 7, 2026