सारंगपुर: नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे उज्जैन, प्रभारी मंत्री और सारंगपुर विधायक ने किया स्वागत, महाकाल के दर्शन करवाए
भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल गुरुवार को शाम करीब 5:00 बजे महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचे। जहां प्रभारी मंत्री सारंगपुर विधायक गौतम टेटवाल ने अध्यक्ष का फूल माला और पुष्प गुच्छा देकर स्वागत किया। इसके बाद मंत्री, अध्यक्ष सहित भाजपा नेताओं ने महाकाल के दर्शन कर माथा टेकर आशीर्वाद लिया।