सारंगपुर: छापरा में सेवानिवृत्त शिक्षक की अनूठी विदाई, घोड़ी पर बिठाकर निकाला जुलूस
छापरा में सेवानिवृत शिक्षक गोकुल प्रसाद मालवीय की ग्रामीणों ने अंगूठे अंदाज में सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह आयोजित किया।38 साल शिक्षा के मंदिर में सेवा देकर सेवा निवृत हुए मालवीय को मंगलवार शाम 4 बजे घोड़ी,डीजे के साथ नाचते हुए ग्रामीण,जनप्रतिनिधि और उनके विद्यार्थी घर तक छोड़ने पहुंचे ।जिसका वीडियो सामना आया है और सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है।