चाचौड़ा: लहरचा गांव में बारिश में टूटकर बह गई पुलिया ग्रामीणों की समस्या पर चाचौड़ा विधायक का 12 घंटे में बड़ा एक्शन मरम्मत चालू
गुना में चाचौड़ा के लहरचा गांव को जोड़ने वाली मुख्य पुलिया बारिश में टूटकर बह गई। खेतों में खड़ी फसलों को घर ले जाने और वाहन निकालने आने जाने में परेशानी को लेकर 2 अक्टूबर सुबह ग्रामीणों ने विधायक को समस्या बताई। शाम को विधायक ने जेसीबी भेज कर मुरम डलवा कर टूटी पुलिया से वैकल्पिक रास्ता तैयार कराया। ग्रामीणों ने अब पक्की पुलिया बनाने की मांग कर दी है।