आंवला: आंवला क्षेत्र के अजुध्या में गाली-गलौज से मना करने पर शराब के नशे में आरोपी ने की मारपीट, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर
Aonla, Bareilly | May 21, 2024 आंवला थाना क्षेत्र के गांव अजुध्या देवकोला के निवासी रामस्वरूप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया मैं गांव के ही बनवारी के नलकूप पर बैठा था तभी विपक्षी वहां आ गया उसके हाथों में फरसा और लाठी डंडे थे। वह बिना बात के गाली गलौज करने लगा जब मैंने गाली देने से मना किया तो वह शराब के नशे में था और उग्र हो गया और डंडों से मेरे ऊपर हमला कर दिया।