आंवला: आंवला भमोरा मार्ग पर कार व ऑटो में हुई जोरदार भिड़ंत कई घायल, कार चालक हुआ मौके से फरार।
Aonla, Bareilly | May 20, 2024 सोमवार सुबह करीब 10:00 बजें ऑटो चालक शेर सिंह आंवला से भमोरा की ओर सवारियां लेकर जा रहा था। बिलौरी गांव के समीप कार और ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई। इससे ऑटो उछलकर खाई में दूर जा गिरा। टक्कर में ऑटो एवं कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। ऑटो में सवार चालक सहित कई लोग घायल हो गए और कार चालक मौके से फरार हो गया।