फतुहा: स्थानीय विधायक डॉ. रामानंद यादव ने गांवों में ₹1,45,26,820 की योजनाओं का उद्घाटन किया
Fatwah, Patna | Apr 9, 2026 स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री डॉ रामानंद यादव ने फतुहा विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में विधायक निधि से एक करोड़ 45 लाख 26 हजार 820 रुपए की योजनाओं का उद्घाटन किया है। मौके पर उद्घाटन स्थल पर मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें फूल माला व अंग वस्त्र से भव्य स्वागत किया है। उन्होंने कहा फतुहा विधानसभा का बहुमुखी विकास करना हमारी पहली प्राथमिकता है।